Advertisment

नीतीश बाबू को मांझी को बोलना पड़ा महंगा, राजनीतिक गलियारों में मचा भूचाल

औरंगाबाद : सूबे के मुखिया के द्वारा पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को अपमानित करने के कारण आज राजनीतिक गलियारियों में भूचाल आ गया है। जिसको लेकर औरंगाबाद जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गया है। इसी कार्यक्रम के दौरान आज औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बेल मोड़ के समीप हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा में हम सबों के गार्जियन जीतनराम मांझी को जिस तरह से अपमानित करने का काम किया गया है वह घोर निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा जिस तरह से महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी किया था। उससे यह साबित होता है कि उनकी मानसिक संतुलन खराब हो गया है। मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि मांझी साहब उस समय राजनीतिक में कदम रखे थे जिस समय नीतीश कुमार विधानसभा सभा में झाड़ू लगाने लायक भी नहीं थे।

सूबे के मुखिया ने कहा कि उनसे पहले ही बिहार के मंत्री भी बने थे। वह मुख्यमंत्री से उम्र में भी बड़े है। लेकिन नीतीश कुमार बिहार के सांस्कृतिक और सभ्यता को भी तार-तार कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका पर लाठी चार्ज का भी निंदा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज शहीद जगतपति की धरती नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन चालू हुआ है। यह आंदोलन नीतीश कुमार की सत्ता को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...