अवैध कोयला लदा ट्रक बरामद, ड्राईवर व खलासी हिरासत में

बाघमाराः कोयलानगरी धनबाद में बेशुमार कोयला का खजाना है। कोयला को काला सोना भी कहा जाता है। इसी कोयले की वजह से आज झारखंड की पहचान भी बनी हुई है। इसी कोयले से झारखंड के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था भी चलती है। पर आए दिन इसी कोयले को अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। तस्कर कोयले की चोरी कर अवैध तरीके से इसे मार्केट में महंगे तरीके से बेचते हैं। इसी तरह की एक घटना धनबाद के बाघमारा से आ रही है।

बाघमारा के तेतुलमारी थाना अंतर्गत हीरक मार्ग पर स्थित मारुति भट्ठा के समीप पुलिस ने अवैध कोयला लदा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक में अवैध तरीके से कोयला की तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रक के चालक और खलासी को पकड़ा है।

पुलिस ने दोनों को पकड़ने के बाद ट्रक और कोयले से सम्बंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा पर दोनों ने संबंधित पेपर प्रस्तुत नहीं किये। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। अब इन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री...

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए...

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img