बिहार MLC चुनाव : सभी 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, मंत्री दीपक का कट गया पत्ता

पटना : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन है। आज यानी आठ जून को ही बिहार विधान परिषद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नौ (नीतीश की सीट पर उपचुनाव समेत) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया। बीजेपी ने इस बार पावर स्टार पवन सिंह की विधिवत सदन में एंट्री कराने की तैयारी कर ही दी है। उधर, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पूरे छह साल के लिए निर्विरोध एमएलसी चुने जाएंगे। विधान परिषद में अगले सत्र का नजारा भी देखने लायक होगा। एनडीए के नामांकन में सीएम सम्राट चौधरी के अलावा गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Health Department Add 2 22Scope News

मंत्री दीपक प्रकाश ने नहीं किया नॉमिनेशन

हालांकि, सभी 10 सीटों, जिसमें नीतीश कुमार की खाली की गई एक उपचुनाव की सीट भी है, इसको मिलाकर एनडीए ने अपने नौ उम्मीदवार और राजद ने अपना एक उम्मीदवार तय कर दिया है। यानी सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की सूरत है। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे व मंत्री दीपक प्रकाश ने अभी तक नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है। कुल मिलाकर सभी 10 सीटों पर अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वोटिंग की नौबत नहीं आएगी। बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, एमएलसी चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम आएगा।

Bihar MLC Election 4 22Scope News

Bihar MLC Election 6 22Scope News

Bihar MLC Election 5 22Scope News

Bihar MLC Election 7 22Scope News

Bihar MLC Election 2 22Scope News

MLC चुनाव के NDA उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए CM सम्राट

आपको बता दें कि आज बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की प्रकिया चल रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई बड़े नेता शामिल रहे। इस बीच सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बिहार विधानमंडल परिसर में बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहा। सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Bihar MLC Election 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव के लिए बजा बिगुल, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...