14 नवंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करेंगे रोड शो

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरे का शेड्यूल अब बदल गया है। जानकारी के मुताबिक पीएम अब 15 नवंबर के बजाए 14 को ही आने वाले हैं। यानि कि पीएम अब एक दिन पहले ही झारखंड पहुंचने वाले हैं। पीएम का यह दौरा का शेड्यूल किस कारण बदला है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राजधानी रांची में तैयारी जोरों पर है। जानकारी के अनुसार पीएम 14 नवम्बर की शाम को रांची पहुंचेगे। एयरपोर्ट से ही मोदी रोड शो करने वाले हैं। उसके बाद उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा के गांव खूंटी स्थित उलिहातू जाएंगे। वहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक तक की गई है बैरिकेंडिंग

पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी में बीजेपी जोर-शोर से जुट चुका है। दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज 11 बजे से तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्दे नजर अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक जाने वाली सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई।

मोदी2 22Scope News

इस रुट पर जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है ताकि कहीं पर रुकावट पैदा ना हो सके। दौरे को लेकर डीआईजी अनूप बिरथरे भी सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ सिटी एसपी राजकुमार मेहता भी मौजूद हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...