कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

डिजिटल डेस्क : कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। 2 घंटे 20 मिनट के बाद यानी 11 बजकर 35 मिनट पर उनका विमान कुवैत पहुंचेगा प्रधानमंत्री कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के बुलावे पर कुवैत गए हैं। पीएम मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत के दौरे पर रहेंगे।

43 साल बाद हो रहा कुवैत में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है। भारत की तरफ से आखिरी बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1981 में 43 साल पहले कुवैत का दौरा किया था। तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 2009 में पश्चिम एशियाई देश की यात्रा की थी।

कुवैत रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनकी साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।’

कुवैत के लिए रवाना होते पीएम मोदी।
कुवैत के लिए रवाना होते पीएम मोदी।

कुवैत दौरे पर शनिवार और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम एकनजर में…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत दौरे पर रवाना होने के बाद यहाृं उनके कुवैत दौरे का विस्तृत ब्योरा साझा किया गया है। बताया गया कि पीएम मोदी  शनिवार दिन में करीब 11 बजकर 35 मिनट पर कुवैत पहुंच जाएंगे। स्थानीय समय के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी एक स्थानीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे।

उसके बाद पीएम मोदी शेख साद अल अब्दुल्लाह इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे। वहां 4000-5000 भारतीय लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी उसके बाद गल्फ कप फुटबॉल के ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे। अगले दिन रविवार को पीएम मोदी आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उसमें कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ आधिकारिक बैठक करेंगे।

कुवैत के लिए रवाना होते पीएम मोदी।
कुवैत के लिए रवाना होते पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुवैत दौरे से दोनों देशों के आपसी रिश्तों में आएगी गर्माहट…

पीएम मोदी कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए कुवैत में जबरदस्त तैयारी की गई है। भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं। कुवैत में 10 लाख भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है। पीएम पीएम की कुवैत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी।

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन और कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी। कुवैत के अमीर के साथ द्विपक्षीय बैठक में स्थानीय मुद्रा में कारोबार पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...