Advertisment

मां-बेटी की तलाश जारी, SDRF ने संभाली कमान

मोकामा : नगर थाना क्षेत्र के सकरवार टोला से लापता मां-बेटी की तलाश की कमान अब SDRF ने संभाल ली है। SDRF की टीम को मोकामा के हाथीदह से लेकर मुंगेर तक मां-बेटी की खोज करने का निर्देश दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि पप्पू साव की बीवी रानी देवी और पुत्री रश्मि रानी ने गंगा नदी में राजेंद्र सेतु से छलांग लगा दी होगी।

पुलिस के अनुसार दोनों मां-बेटी पिछले 31 जुलाई से ही घर से गायब हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रानी देवी और रश्मि रानी ने गंगा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले को लेकर मोकामा थाना में मां-बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि परिवारिक कलह में मां-बेटी ने यह कदम उठाया है। हादसे के बाद पप्पू साव के घर में कोहराम मच हुआ है। वहीं मोकामा थाना ने लापता मां-बेटी की खोज के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...