मधेपुरा : मधेपुरा के मुरलीगंज गंगापुर सहित जिले के सभी प्रखंडों ओर ग्रामीण इलाकों में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर व ग्रामीण इलाकों में रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही थी। सभी लोगों ने घरों में भगवान गणेश लक्ष्मी की विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। बच्चों ने घरों में रंगोली सजाई। जिलावासियों ने रंग-बिरंगी झालरों से अपने-अपने घरों को सजाया। इस बार मिट्टी के दीये बड़ी संख्या में जलाए गए। जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा स्थान में लोगों ने पूजा-अर्चना की। लोगों ने घरों-दुकानों में पूजन के बाद एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
पूजा खत्म होने के बाद बच्चों व युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और आसमान रंगबिरंगी आतिशबाजी से चमक रहा था। इस दौरान रोशनी से आकाश जगमगा उठा। धूम-धड़ाके की आवाजें तेज हो गई। बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई रही और हर दुकान पर खरीदारी करने वाले लोगों का हजूम उमड़ रहा था। लोगों ने मिठाइयां, पटाखे मिट्टी के दिए, मोमबतियां जमकर खरीदी। बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए थे।
रमण कुमार की रिपोर्ट




