8 साल की मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर बेंखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची की गला दबाकर निर्मम हत्या कर शव को केले के बगीचा में फेंक दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव की है। मृत मासूम बच्ची की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले अरुण महतो की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची अपने ननिहाल राजोरा में थी। और आज सवेरे किला के पत्ता काटने के लिए केला के बागान गई थी। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी। जब घर वालों ने खोजबीन किया तो कोई आता पता नहीं चल सका। फिर बाद में दोबारा खोजने के लिए मासूम बच्ची को गई तो मृत अवस्था में केले के बागान में मिला। उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची को निर्मम तरीके से गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मासूम बच्ची के चेहरे पर खून का दाग है और गले में भी दमने का निशान है। उन्होंने यह भी बताया है कि मासूम बच्ची के साथ पहले गलत किया उसके बाद उसकी निर्मल तरीके से गला दबाकर हत्या कर। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मासूम बच्ची का कपड़ा भी बरामद किया है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...