लखीसराय : छठ पूजा नजदीक है। छठ व्रती बड़हिया कालेज गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने में जुटी है। भीड़ के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने हर जगहों पर बारकेटिंग कर रखा है। सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना कर रही हैं। छठव्रती गंगाजल भी अपने साथ ले जा रही हैं। ताकि छठ के खरना के दिन गंगाजल से प्रसाद बना सके। छठव्रती लोक आस्था के महापर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
चांद किशोर की रिपोर्ट


