कष्टहरणी गंगा घाट में उमड़ी भीड़, लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

मुंगेर : माहल्या के मौके पर गंगा स्नान के महत्व लेकर शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वाधिक भीड़ कष्टहरणी घाट पर देखी गई। बबुआ घाट, सोझी घाट, लाल दरवाजा, कंकड़ घाट, बेलवा घाट और दोमंठा आदि घाटों पर भी गंगा स्नान को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

माहल्या के अवसर पर दान पुण्य के महत्व को देखते हुए गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर भिक्षुओं को दान पुण्य किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। वहीं कष्टहरणी घाट में पर महंत रोशन ने बताया कि दुर्गा पूजा कल से शुरू हो रहा है। इसको लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। कई लोग गंगा स्नान करके गंगा माटी अपने साथ ले जा रहे हैं। वही आज के दिन दान पुन करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...