Holy Dip : गंगा दशहरा पर काशी और प्रयागराज से लेकर हरिद्वार तक गंगा में डुबकी लगाने को उमड़े श्रद्धालु

डिजीटल डेस्क  : Holy Dip : गंगा दशहरा पर काशी और प्रयागराज से लेकर हरिद्वार तक गंगा में डुबकी लगाने को उमड़े श्रद्धालु। रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर मोक्षदायिनी नगरी काशी से लेकर संगम नगरी प्रयागराज और उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और लगातार उनके पहुंचने का क्रम बना हुआ है।

सुबह से ही ब़ड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा को उन्हीं के जल से अंजलि देकर पूजन करते हुए पापों से मुक्ति और चुतुर्दिक विकास व सफलता की कामना की। आस्थावानों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इसके बाद यथासंभव दान भी किया।

Holy Dip : काशी में भोर से ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल की ध्वनि के बीच घाटों पर गूंजा हर हर गंगे…

गंगा दशहरा पर रविवार को काशी के पवित्र गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान सभी घाटों पर आस्था का नजारा देखने को मिला। काशी ही नहीं आसपास के जिलों से गंगा स्नान और दान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा किनारे उमड़ी रही। भोर से ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल की ध्वनि के बीच घाटों पर हर हर गंगे… गूंजने लगा। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, तुलसीघाट, राजेंद्र प्रसाद घाट सहित अन्य घाटों को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

दूर-दूर से काशी पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस दौरान आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम, संकट मोचन, दुर्गाकुंड सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। लोग सबेरे पौ फटने के पहले से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे थे। Holy Dip : Holy Dip : Holy Dip : Holy Dip : Holy Dip : Holy Dip :

Holy Dip : श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंगा में नाव पर पेट्रोलिंग कर रही जल पुलिस

वाराणसी में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा के दशाश्वमेध घाट पर डुबकी लगाई। मोक्षदायिनी के घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भी़ड़ जुटी है। मोक्षदायिनी के घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। गंगा दशहरा पर स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए बीच गंगा में नाव पर जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं और लोगों से गहरे पानी में न जाने की अपील भी कर रहे हैं। दिन में 11 बजे तक गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज, अयोध्या और हरिद्वार के गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ की सूचनाएं मिल रही हैं।

Holy Dip : 10 योग से भी जुड़ा है गंगा दशहरा का महात्म्य

बता दें कि गंगा दशहरा का महात्म्य 10 योग से भी जुड़ा है। इसी योगिनियों में मां गंगा का अवतरण हरिद्वार में हुआ। इन योग की गणना ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, दिन बुधवार, हस्त नक्षत्र, कन्या राशि में चंद्रमा, वृष राशि में सूर्य, तातिल करण आदि से जोड़ा जाता है। इस 10 योग में इस बार गंगा दशहरा पर छह योग बन रहे हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान कर दान पुण्य करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष मिलता है।

पुरोहितों का मानना है कि गंगा दशहरा का पर्व तब से शुरू हुआ जब से मां गंगा धरती पर अवतरित होकर हरिद्वार में आईं। इसी दिन गंगा पुत्र भीष्म का भी जन्मदिन होता है। मान्यता है कि इस दिन हरिद्वार हरकी पैड़ी में स्नान करने से 10 प्रकार के पापों का शमन होता है। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी कनखल हरिद्वार के प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि देवभूमि शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक दृष्टि से मोक्षदायिनी धरती है।

रही। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भी कनखल में गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान किया
Holy Dip : गंगा दशहरा पर गंगा में डुबकी लगाते स्वामी रामभद्राचार्य

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने हरिद्वार के कनखल में लगाई गंगा में डुबकी

आज रविवार को गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन स्नान पर्व पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालु तड़के से ही हरकी पैड़ी पर जुटने लगे और गंगा स्नान व दान कर पुण्य कमाया। वहीं हरकी पैड़ी पर इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं रही। तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने भी कनखल में गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान किया।

उधर, शहर में स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात रूट डायवर्ट किया है। यातायात प्लान शनिवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया, जो 18 जून निर्जला एकादशी का स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगा। साथ ही शनिवार रात 12 बजे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरिद्वार में मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन, 10 जोन और 26 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

यूपी में गंगा घाटों पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रविवार को गंगा दशहरा पर होने वाले स्नान को देखते हुए यूपी में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने गंगा और अन्य नदियों के घाटों और सरोवरों के किनारे स्नानार्थियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और जिले के कप्तानों को शनिवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है जिसमें ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रबंधन करने को कहा गया है।

जिन स्थानों पर स्नानार्थियों की अधिक भीड़ होने की संभावना हो, वहां पर पहले ही पुलिस अधिकारियों को भ्रमण कर लेने को कहा है और उसके मद्देनजर सुरक्षा समेत अन्य इंतजाम भी करने को सुझाया है। उन्होंने नदियों के घाटों पर प्रकाश की पर्याप्त रखने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग कराने और गोताखोर व जल पुलिस की ड्यूटी लगाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। स्नान वाले घाटों और सरोवरों पर चेकिंग व्यवस्था बनाए रखने को कहा है।

क्रम में काशी, प्रयागराज, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, उन्नाव आदि में सादे वर्दी में पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों को तैनात कर रखा गया है। साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और खबर का तत्काल खंडन जारी करने के निर्देश जारी किया गया है। यूपी-112 के पुलिस वाहनों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अनिवार्य रूप तैनात रखा गया ताकि आपात या अप्रिय स्थिति में तत्काल ऐहतियाती कार्यवाही हो सके।

https://yoututbe.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...