मांडर के मुड़मा में असमाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्तियां, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-75 जाम किया

रांचीः राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया है। असमाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर चार मंदिरो की प्रतिमा को खंडित कर दिया है। जिसको लेकर स्थानीय लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। लोगों के सड़क पर उतरने के बाद रांची से लोहरदगा, गुमला, डाल्टनगंज, पलामू, गढ़वा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

ये भी पढ़ें- WC सेमीफाइनलः ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीन विकट से हराकर फाइनल में किया प्रवेश, 19 को भारत से मुकाबला

असमाजिक तत्वों ने तोड़ी मूर्तियां – दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

मूर्ति तोड़ने के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 75 पर टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया है। लोग इस घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी की है। लोगों के द्वारा सड़क जाम की जानकारी मिलते ही मांडर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने की भी कोशिश की पर लोग नहीं मान रहे हैं। आज छठ का नहाय खाय है,ऐसे में सड़क जाम होने से कई लोग परेशान है।

ये भी पढ़ें- छठ को लेकर एसपी, एसडीएम और सदर एसडीपीओ ने किया तालाबों और घाटों का निरीक्षण

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...