धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने फेंका प्रतिबंधित मांस, स्थिति तनावपूर्ण

पर्चा छोड़ धार्मिक स्थल नहीं बनाने की दी चेतावनी

चतरा : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के खरिका गांव से असामाजिक तत्वों द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

असामाजिक तत्वों ने गांव में निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित गौ मांस को फेंककर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा है।

जिसमें हिंदू समुदाय के लोगों को उक्त स्थल को धार्मिक अस्थल नहीं बनाने का चेतावनी दी है। पर्चे मे दिए गए धमकी को नहीं मानने पर इससे भी बड़ी घटना को अंजाम देने की चेतावनी दी गई है।

गांव के धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रतिबंधित गौ मांस और धमकी भरे पर्चे को फेंके जाने के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वही मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों की मदद से मामले को शांत कराया है।

इसके साथ ही पुलिस ने धार्मिक स्थल मे फेंके गए प्रतिबंधित गौ मांस और धमकी भरे पर्चे को बरामद कर सौहार्द बिगाड़ने में शामिल अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है तो वही आक्रोशित हिंदू समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के भीतर मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है नही तो आंदोलन की चेतावनी दी है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...