असमाजिक तत्वों ने तोड़ी प्राचीन पुरातात्विक पालकालीन गौरी-शंकर की मूर्ति, उबाल पर लोगों का गुस्सा

विश्व धरोहर में शामिल होने की हो रही थी मांग

औरंगाबाद : जिले में मदनपुर की उमगा पहाड़ पर स्थापित प्राचीन पुरातात्विक पालकालीन गौरी-शंकर की मूर्ति को असमाजिक तत्वों ने तोड़ दी। अति प्राचीन मूर्तियों को खंडित किये जाने से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। खासकर हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई है। लोग मूर्तियों को खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

उमगा पहाड़ी पर 52 मंदिरों का है समूह

गौरतलब है कि उमगा पहाड़ी पर 52 मंदिरों का समूह है। समूह के हर मंदिर में देवी-देवताओं की एक से बढ़कर एक दुर्लभ और अति प्राचीन मूर्तियां स्थापित है। इस स्थल की महता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उमगा पहाड़ी पर स्थित 52 मंदिरों के समूह को यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने की चर्चा जोर पकड़ चुकी थी। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने अति प्राचीन मूर्तियों को तोड़ कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में तीन मंदिरों का किया था निर्माण

इन्ही मंदिरों के समूह में एक अति प्राचीन सूर्य मंदिर भी है। जिसके बारे में कहा जाता है कि देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में तीन मंदिरों- देव, देवकुंड और उमगा का निर्माण किया था। इतना ही नहीं गौरीशंकर खोह को छोड़कर इस समूह के अन्य मंदिरों तक पहुंचना इस कारण सरल है कि इन मंदिरों तक जाने के लिए पहाड़ों को काट कर सीढ़ियां बनाई गई है। वहीं गौरीशंकर खोह जाने का पहाड़ी रास्ता बेहद संकीर्ण, चुनौतीपूर्ण और कंकरीला-पथरीला है।

गौरीशंकर की है दुर्लभ मूर्ति

श्रद्धालु दुर्गम रास्ते से होकर गौरीशंकर की दुर्लभ मूर्ति के दर्शन करने जाते हैं। गौरीशंकर की मूर्ति के दुर्लभ होने का कारण यह है कि यहां स्थापित गौरी यानी देवी पार्वती और भगवान शंकर की मूर्ति युगल रुप में होने के साथ ही मैथुनी मुद्रा में है। इस मूर्ति में भगवान शंकर का हाथ गौरी पार्वती के वक्षस्थल पर है, जो सृजन का परिचायक है। यह दुनियां की इकलौता मूर्ति है। जिसे असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है। हालांकि इस मामले में औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेष कुमार मिश्रा का दावा है कि पुलिस मूर्तियों को खंडित करनेवाले असामाजिक तत्वों की शिनाख्त में लगी है। शीघ्र ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...