ICC Cricket World Cup 2023 : 8वीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, भारत से सामना

अहमदाबाद : आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। फाइनल के दो दावेदार मिल चुके हैं। पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से दो बार के वर्ल्ड चैंपियन भारत से रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे मैच खेला जाएगा। सबसे बड़ी बात बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भी न्योता दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह भी मैच देखने के लिए आ सकते हैं। वहीं देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मैच देखने जा सकते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर व 2011 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने जाएंगे।

गुरुवार यानी 16 नवंबर को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 8वीं बार फाइनल में पहुंचा है। वहीं 15 नवंबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चौथी बार फाइनल का टिकट पाया है। यह महामुकाबला बहुत ही जोरदार होने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले दो मैच हारे उसके बाद लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 2003 का बदला हर हाल में लेना चाहेगी।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...