ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप का बदला लेने से चूका भारत, अंडर-19 विश्व कप में भी मिली करारी हार

Desk. ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप का बदला लेने का मौका भारत ने गंवा दिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को कंगारुओं के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से करारी शिकस्त दी।

बता दें कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हरा दिया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज खास नहीं कर पाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से रफ मैकमिलन और माहली बीयर्डमैन ने तीन-तीन विकेट झटके। बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीक को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा था। तब भारतीय फैंस की आस जगी थी कि सीनियर वर्ल्ड कप का बदला ऑस्ट्रेलिया से लिया जाएगा। हालांकि यह सपना पूरा नहीं हो सका और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: 117 एकड़ जमीन विवाद में झारखंड...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: रांची स्थित झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग ज़िले के बरकठा सर्कल के मौजा-बेरो कला में 117.68 एकड़ विवादित जमीन...