राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, ऐतिहासिक प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने की ओर कराया ध्यान आकृष्ट

पटना : बिहार भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए उनसे ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकार से इस ओर ध्यान दिलवाने का आग्रह किया। भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया और मीडिया विभाग के संयोजक दानिश इकबाल और एनआरबी सेल के संयोजक मनीष कुमार शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि बिहार का वैशाली लोकतंत्र की जननी रही है। लोकतंत्र का ज्ञान देने वाली इस भूमि का इतिहास ईसा से 725 वर्ष से ज्यादा पुराना है, जब यहां लिच्छवी गणतंत्र था, जिसे वज्जि संघ कहा जाता था। आज यहां निकले भग्नावशेष को बचाने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से जहानाबाद जिले की बराबर की गुफाएं,रोहतास जिले की चंदन पहाड़ी की कंदरा में महान मौर्य सम्राट अशोक के एक ऐतिहासिक शिलालेख सहित कई अन्य ऐतिहासिक धरोहरों की चर्चा की।

साथ में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के घर व गांव का जीर्णोद्धार व उनके लिए प्रदेश में एक गगनचुंबी मूर्ति बने इस पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया। राज्यपाल से मिलने के बाद मीडिया संयोजक दानिश इकबाल ने बताया कि राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को बातों को सुना। उन्होंने बताया कि राज्यपाल खुद हाल ही में वैशाली गए थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...