Jan Suraj प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, BPSC को लेकर रखी अपनी बात…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के मामले में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज लगातार बीपीएससी और राज्य की सरकार को घेरने में लगी है। मामले में जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। मनोज भारती के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से करीब आधे घंटे के मुलाकात के दौरान बीपीएससी परीक्षा से जुडी सारी बातों को रखा और हस्तक्षेप करने की मांग की।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हमने अपनी बात राज्यपाल के समक्ष रखा और उन्होंने हमारी बातों को गंभीरता से सुन हमारे ज्ञापन को भी पढ़ा। उन्होंने मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर के तबियत की भी जानकारी ली। राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अपील की कि वे अपना अनशन तोड़ दें, और छात्रों के हित में हमारी मांगों को लेकर कहा वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    पप्पू यादव ने BPSC के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका, कल करेंगे बिहार बंद

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Jan Suraj Jan Suraj

Jan Suraj

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...