Commercial Advertisment

Jan Suraj के अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा लिए जाने की मांग को लेकर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पिछले दो जनवरी से लगातार अनशन पर हैं। छात्रों की मांग को लेकर पहले भी प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से मुलाकात कर अपनी बात रख चुका है लेकिन बावजूद इसके प्रशांत किशोर लगातार अनशन पर हैं। इस दौरान प्रशांत किशोर की तबियत भी खराब हो गई।

पिछले दिनों जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की थी जिसके बाद राज्यपाल ने प्रशांत किशोर का अनशन खत्म करवाने की पहल की है। राज्यपाल ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद सोमवार को छात्रों का 12 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने पहुंचा।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि राज्यपाल ने करीब 40 से 45 मिनट का वक्त दिया और हमारी सारी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि संवैधानिक दायरे में रहते हुए मामला को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाएंगे और न्याय करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने प्रशांत किशोर का अनशन खत्म करने की अपील की और छात्रों से कहा कि अपनी मांग और प्रशांत किशोर का अनशन दोनों को अलग रखिये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    20-21 को Patna में जुटेंगे देशभर के पीठासीन अधिकारी, अब तक…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Jan Suraj Jan Suraj Jan Suraj

Jan Suraj

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...