जिला परिषद एवं आजसू के हटिया विधानसभा प्रभारी ने निजी मद से कराया सड़क का मरम्मतीकरण

रांचीः शुक्रवार को रातू संगम रेस्टोरेंट से रातू प्रखंड मुख्यालय बाईपास रोड का मरम्मतीकरण कार्य रांची जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत जी एवं आजसू पार्टी के हटिया विधानसभा प्रभारी भरत भरत कांशी जी ने अपने निजी मद से संयुक्त रूप से करवाया। उक्त सड़क प्रखंड मुख्यालय को जाने वाली सड़क है जिस पर रोज आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आना-जाना है। परंतु सड़क पर स्थित बड़े-बड़े गड्ढे उन्हें नजर नहीं आते।

ये भी पढे़ें- जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

कई सालों से टूटी हुई थी सड़क

स्थानीय लोगों की आग्रह पर एवं छठ पूजा को देखते हुए इस अति व्यस्त सड़क का मरम्मतीकरण करवाया गया। श्रीमती भगत ने कहा कि ग्रामीण विकास सचिव से इस सड़क के उपयोगिता के बारे में बात हुई है। हमने इस सड़क की अनुशंसा भी कर दिया है। जल्द ही इस सड़क का निर्माण करवाने का आश्वासन उन्होंने दिया है। तब तक स्थानीय लोगों को एवं प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए निजी मद से इसे दुरुस्त कर दिया गया है।

श्रमदान करने वालो में निर्मला भगत, भरत कांशी,आजसू के केंद्रीय सदस्य चिंटू मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य सलगी उरांव, सुशील घोष, योगेंद्र महली, धनेश महली, सनी सिंह, विजय कुमार, चेतन गोप, विशाल साहू, राजेश शर्मा, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश तिवारी, संतोष घोष, विवेक सिंह, रोहित साहू, उज्ज्वल तिवारी, मुकेश सिंह एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढे़ें- ट्रैफिक SP ने कहा- भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक संचालन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...