जमशेदपुर में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

जमशेदपुरः वर्मा माइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने की घटना से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर स्थिति को देखते हुए आसपास के लोग उसको इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल लेकर आए हैं। बताया जाता है कि हमलावर बिट्टू मिश्रा नामक युवक को गोली मारने आए थे लेकिन वह झुक गया जिसके बाद यह गोली जाकर एक अन्य युवक प्रवेश कुमार को जाकर लगी।

ये भी पढे़ें- पीएम मोदी के झारखंड दौरे की सफलता जेएमएम और कांग्रेस को पच नहीं रही हैः आदित्य साहू

दूसरे युवक को गोली मारने आए थे अपराधी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना प्लांट बस्ती के सत्यनारायण मंदिर के पास घटी। वह युवक वहां खड़ा था जहां पर कुछ युवक आए और वहां पर गोली चला दी। गोली युवक के सिर में लगी। जिसके बाद युवक वहीं पर लहुलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र में गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच में लग गयी है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी खोजबीन में लग गयी है।

ये भी पढे़ें- चाईबासा में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों...

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...