छठ व्रती कुएं का पानी लेकर बनाएंगी खरना का प्रसाद

नवादा : नवादा जिले में ऐतिहासिक और धार्मिक सौहार्द कुंआ पर भी देखने को मिलता है। कुआं का पानी से ही खरना का प्रसाद बनाया जाता है। मान्यता है कुआं से पानी भरकर छठ महापर्व पर खरना का प्रसाद लोग बनाते हैं। बदलते दौर में जहां अब घरों में बोरिंग, नलकूप, नल जल और चापाकल इत्यादि की व्यवस्था है। वैसे में मान्यता और परंपरा का निर्वाह करते हुए कुंआ से लोग पानी भरते हैं और विधि विधान से उसे घर तक ले जाते हैं।

नवादा नगर परिषद के पास कुंआ से छठ वर्ती खरना का प्रसाद बनाने के लिए पानी ले जाती है। कुआं के पानी से दाल स्वादिष्ट और जल्दी पकने वाला बनता है। इसलिए लोग इसके पानी का उपयोग दाल बनाने में पहले करते थे। धीरे-धीरे इसकी मान्यता बढ़ गई और लोग इससे खरना का प्रसाद बनाते हैं। आज सुबह में कुआं से पानी लेने के लिए छठ पर्व करने वाले के परिवारों की भीड़ रही और लोग यहां से पानी भरकर अपने अपने घरों में ले गए। जिससे छठ व्रती महिलाओं के द्वारा खरना का प्रसाद बनाया जाएगा।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...