ICC Cricket World Cup 2023 : फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम तैयार

अहमदाबाद : आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कल यानी 19 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर दो बजे मैच खेला जाएगा। स्टेडियम फाइनल मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनो टीमें अहमदाबाद पहुंच गई है ओर स्टेडियम में जमकर अभ्यास भी किया है। बहुत ही हाई वोल्टेज मैच होने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह खास मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को भी न्योता दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह भी मैच देखने के लिए आ सकते हैं। वहीं देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मैच देखने जा सकते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर व 2011 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने जाएंगे।

आपको बता दें कि पूरे देश में दो दिन पहले से ही फाइनल मैच के लिए लोग काफी उत्साहित है। देश के करीब हर शहर में पूजा पाठ व हवन किया जा रहा है। यह फाइनल मैच हर भारतीयों के लिए गर्व से भर देने वाला है। भारतीय फैंस हर जगह से मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। फाइनल मैच को लेकर फ्लाइट की टिकटों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फ्लाइट की टिकट की कीमत 40 हजार के करीब हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल का मैच देखने के लिए शाम पांच बजे तक अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर गुजरात के मुख्यमंत्री जाएंगे। इस मैच को देखने के लिए कई जाने-माने हस्ती पहुंच रहे हैं।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Agnipath Scheme Review: अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और 50% तक...

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव और पहले अग्निवीर बैच की सेवा पूरी होने से पहले केंद्र सरकार अग्निपथ योजना की समीक्षा कर रही है। सेवा...

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के...

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा...

Jharkhand Politics: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई Y Category Security,...

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी है। उन्होंने कहा कि गरिमा से बड़ा कोई प्रोटोकॉल नहीं...