T20 World Cup 2026: इस स्टेडियम में खेला जाएगा पहला और फाइनल मैच, देखें शेड्यूल

T20 World Cup 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस बार टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका एक साथ मिलकर कर रही है. सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टी20 विश्व कप को लेकर आ रही अपडेट पर टिकी रहती है. इस बीच वेन्यू को लेकर बढ़ी खबर सामने आई है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक होने वाले टी20 विश्व कप का पहला और आखिरी यानि की फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. जी हां, आपने सही समझा ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मीन खेला जाएगा. संभावना यह भी जताई जा रही है कि टी20 विश्व कप 2026, 7 फरवरी से शुरू होगी. जो 8 मार्च तक खेली जाएगी.

T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026

: अहमदाबाद में खेला गया वनडे विश्व कप 2023 का पहला और आखिरी मैच

जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले भी पहला और आखिरी मैच होस्ट किया जा चुका है. यह 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान हुआ था. वहीं द इंडियन एक्सप्रेस ने यह भी संभावना जताई है कि यदि पहले सेमीफाइनल में दोनों टीम आमने आमने आती है तो, यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. वहीं कहा ये भी जा रहा है कि यदि दोनों टीम दोनों सेमीफाइनल में आमने सामने आएगी तो, भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस मैच को सामने से देख पाएंगे. क्योंकि ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

UP Police ने ड्रग्स तस्करों पर कसा शिकंजा, घर से मिला रुपयों का ढेर

T20 World Cup 2026: ये हो सकते हैं वेन्यू

सह-मेजबान में होने वाला यह टी20 विश्व कप 2026 के सभी मुकाबले कुल 7 मैदानों में खेले जाएंगे. जिसमें से भारत के अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई पर मोहर लग सकती है. वहीं बात करें श्रीलंका की तो, श्रीलंका के 3 मैदानों को आईसीसी चिन्हित कर सकती है. संभावना जताई जा रही है कि ये मैदान अनुसार प्रेमदासा स्टेडियम, पल्लेकेले, वहीं दाम्बुला हो सकती है.

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...