महापर्व छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य

गिरिडीहः चार दिनों तक चलने वाले लोकआस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया। बता दें कि रविवार अहले सुबह से ही छठ व्रती महापर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनाने में जुट गई थी। इसके बाद दोपहर होते ही व्रती और परिवार के लोग डाला सजाने में जुट गए। वही शाम होने से पूर्व छठ घाट पहुंचकर भक्ति भाव से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

ये भी पढ़ें- सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ हटनिया तालाब में सूर्य को अर्घ्य अर्पित की

इस दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा के दौरान काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस महापर्व के मौके पर स्थानीय छठ पूजा समितियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों को सजाया गया। इस दौरान छठ के पारंपरिक गीत व संगीत भी बज रहे थे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Umesh Yadav Murder Case: उमेश यादव मर्डर केस में पुलिस पर...

Umesh Yadav Murder Case: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की हत्या के दो हफ़्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी...

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...