उपायुक्त ने की आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा के मद्देनज़र बैठक

रांची: उपायुक्त  राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में  समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा-2023 के मद्देनज़र बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची, राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक, यातायात रांची,  कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची, दीपक कुमार दूबे, अपर जिला दण्डाधिकारी, (विधि व्यवस्था), राँची, राजेश्वर नाथ आलोक, सभी पुलिस उपाधीक्षक, रॉची एवं सम्बंधित सभी अंचल अधिकारी, रांची, सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी, रांची, जिला नजारत उप समाहर्त्ता रांची, केवल कृष्ण अग्रवाल, सभी कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता नागरिक अंचल, रांची सभी पुलिस निरीक्षक / थाना प्रभारी, रांची जिला, जिला अग्निशाम पदाधिकारी, डोरंडा / आड्रे हाउस, रांची, सभी अध्यक्ष / सचिव, छठ पूजा समिति, रांची के सदस्य एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा-2023 के मद्देनज़र बिंदुवार समीक्षा

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित अधिकारी/पदाधिकारी से आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा-2023 के मद्देनज़र बिंदुवार चर्चा करते हुए निर्देश देते हुए कहा की रांची शहर और आस-पास क्षेत्रों में 72 जगहों से अधिक जगहों में छठ महापर्व होता हैं। जहाँ साफ-सफाई कार्यों के अतिरिक्त छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम और अन्य क्षेत्राअंतर्गत डैम/ तालाब /नदियों के तट पर अवस्थित छठ घाट तथा इनके सम्पर्क पथों एवं उसके आस-पास क्षेत्रों की साफ-सफाई, नियमित गार्बेज कलेक्शन, नालियों की सफाई, खुले नालियों पर स्लैब कवर करना, ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव, ख़राब एल.ई. डी. स्ट्रीट लाईट की मरम्मति छठ पूजा से पहले कराने को कहा गया एवं उपायुक्त रांची, द्वारा काली पूजा के प्रमुख पंडालों/अन्य पंडालों में सभी आवश्यक व्यवस्था हो, दर्शन करने आए भक्तों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने को कहा। सम्बंधित थाना प्रभारी इसपर विशेष नजर बना कर रखेंगे की विधी-व्यवस्था की समस्या ना हो इसको लेकर सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

छठ घाटों पर NDRF/स्थानीय गोताखोर की तैनाती

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखें एवं इन जगहों पर NDRF/स्थानीय गोताखोर की तैनाती छठ महापर्व के दौरान आवश्यक रूप से रखने को कहा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकें।

प्रमुख छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रमुख छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा चेंजिंग रूम बनने से छठ व्रतियों को काफ़ी सहूलियत होगी, इसको बनवाना सुनिश्चित करें। आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा में विधी-व्यवस्था एवं चोरी/छिनतई या लूट की घटना पर सभी सम्बंधित थाना प्रभारी विशेष नज़र रखें

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की आगामी महापर्व छठ पूजा/काली पूजा में विधी-व्यवस्था एवं चोरी/छिनतई या लूट की घटना पर सभी सम्बंधित थाना प्रभारी विशेष नज़र रखें ताकि इस तरह की घटना को रोका जा सकें। ऐसी घटना होने पर सम्बंधित थाना प्रभारी त्वरित गति से कार्रवाई करें एवं अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ पूजा समिति एवं काली पूजा समिति के सदस्यों से उनके सुझाव एवं समस्या के बारें में विशेष रूप से बात करते हुए सभी को आश्वासन दिया की जिला प्रशासन इसके लिए हमेशा तैयार हैं। पुलिस के द्वारा सभी को हर सम्भव मदद किया जाएगा।

Umesh Yadav Murder Case: उमेश यादव मर्डर केस में पुलिस पर...

Umesh Yadav Murder Case: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की हत्या के दो हफ़्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी...

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...