मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलों के उपायुक्तों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

रांचीः सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जिलों के उपायुक्तों सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए बचे हुए कार्यों को समय पर निष्पादित करने के लिए जरूरी निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पूरे परिवार को गोलियों से भूना, दो की मौके पर ही मौत

स्थानीय स्तर पर कैंप लगाने का दिया निर्देश

उन्होंने कहा कि स्थाई रूप से शिफ्ट हो चुके मतदाताओं, मृत मतदाताओं, डुप्लीकेट एंट्री वाले मतदाताओं आदि का नाम विहित प्रक्रिया अपनाकर हटाने का शेष काम जल्द ही कर लें। साथ ही इस कार्य में पूरी सावधानी और जिम्मेदारी भी बरतें। दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने, स्थानीय स्तर पर कैंप लगाने, समुचित प्रचार-प्रसार करने जैसे विषयों से संबंधित भी उन्होंने कई निर्देश दिए।

स्कूली बच्चों को साक्षरता क्लब के तहत कराएं प्रोजेक्ट वर्क

उन्होंने सुझाव दिया कि इस अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को भी निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत निर्धारित प्रोजेक्ट वर्क करवाये जाएं। इस बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारीयों के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद थे। इसलिए सीईओ ने सभी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं वहां महिला व पुरुष शौचालय, रैम्प, प्रकाश, पंखा, मोबाइल चार्जिंग आदि की व्यवस्था अनिवार्य तौर से समय रहते कर ली जाए। इस बैठक में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारीयों के अलावा ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, उमाशंकर सिंह व अन्य तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद थे।

ये भी देखें- NRC पर फिर क्यों शुरू हुआ घमासान, JMM के BJP में NRC लागू करने की मांग पर BJP का पलटवार

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...