हूल आंदोलन के महानायक सिदो-कान्हू और चांद-भैरव को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची. महान स्वतंत्रता सेनानियों और हूल आंदोलन (1855) के अग्रदूत सिदो-कान्हू और चांद-भैरव को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

हूल आंदोलन के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

इस कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, रामगढ़ विधायक ममता देवी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सारठ विधायक उदय प्रताप सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और पूर्व विधायक के एन त्रिपाठी भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने भी माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सिदो-कान्हू और उनके साथियों ने 1855 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर जो बिगुल फूंका, वह भारत की आज़ादी की लड़ाई का अहम अध्याय है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने झारखंड की ऐतिहासिक संघर्ष गाथा को याद करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...