अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन के लिए पहाड़ी मंदिर में रुद्राभिषेक, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रांची. जेएमएम के संस्थापक संरक्षक, पूर्व सीएम शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर अलग-अलग धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना, दुआ, प्राथना का दौर जारी है। इसी सिलसिले में सोमवार को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर में अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया।

शिबू सोरेन के लिए पहाड़ी मंदिर में रुद्राभिषेक

गौरतलब है कि शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ भक्तिभाव के साथ पहाड़ी मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिबू सोरेन को चाहने वाले लोग शामिल हुए। पंडितों ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार से पूजा- अर्चना कराई। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यमक्रम हुआ। हर किसी ने शिवलिंग में शीश नवाकर गुरुजी के स्वास्थ्य के लिए पहाड़ी बाबा से विनती की।

कार्यक्रम में सुनील यादव, विश्वास उरांव, संजय लकड़ा, सुरेंद्र पासवान गौतम सिंह, नीरज वर्मा, वेदांत कौस्ताव, नीतीश सिंह शामिल आदि शामिल थे।

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...