चाईबास:विश्व बाल दिवस के अवसर पर स्वणरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट व राज्य बाल संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में सिदगोडा सूर्य मंदिर टाउन हॉल व चिल्ड्रेन पार्क के मैदान में आयोजित बाल मेला 2023 का उद्घाटन कार्यक्रम टाउन हॉल मैदान में संपन्न हुआ.
मेले का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके साथ टाउन हॉल मैदान में ही गायत्री परिवार का 1001 दीपों से यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा की बाल मेला के आयोजन के पीछे एक मात्र उद्देश्य है की जमशेदपुर के बच्चों का सही दिशा में स्वच्छ विकास हो. अंतरराष्ट्रीय सत्य पर तथा देश और राज्य में बच्चों के लिए कई कानून व अधिनियम बने है, शासन- प्रशासन को इन अधिनियम को लागू कराने के लिए कार्य करना चाहिए.
सरयू राय ने कहा की सिदगोड़ा के इस परिसर को एक क्रीड़ा उद्यान के रूप में विकसित करेंगे और यह परिसर सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान के रूप में जाना जाएगा. टाटा स्टील के बाहर यह परिसर पुरी तरह से जमशेदपुर में खेल-कुद के लिए एक बहतर विकल्प बनेगा.
इस 5 दिवसीय मेला में पहली कक्षा से लेकर 12 वीं कक्षा तक 6 भागों में बाँट कर खेल प्रत्योगिता होंगी. बच्चों के खेलकुद और मनोरंजन के साथ शैक्षणिक विकास के लिए भी कार्यक्रम होंगे. खेल जगत व शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न विषेशज्ञ से भी इस मेला में हिस्सा लेंगे.
इस मेले का आयोजन में राज्य बाल संरक्षण आयोग एक पार्टनर की भुमिका निभा रही है. बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियम से अभिभावकों एवं बच्चों को रुबरू करवाया जाएगा.
सिदगोड़ा के इस परिसर के खेलकुद के लिए विकसित करने के लिए अपने विधायक निधी से 71 लाख से अधिक रूपय की योजनाओं की स्वीकृती दी. उनकी इच्छा है की इस परिसर में एक हाल्फ आलंपिक साईज का स्वीमिंग पुल निर्माण हो साथ ही बालीबाल कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेलों का निर्माण होगा.


