Report : Lala Jabeen
Jamshedpur :दो शातिर बाईक चोर गिरफ्तार – शहर में हो रहे लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस की
हो रही किरकिरी के बीच जमशेदपुर पुलिस के लिए राहत की खबर है.
साकची पुलिस की सक्रियता से वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ है.
इसमें दो शातिर बाईक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.
इनका नाम विजय मुखी और सोनू करुआ बताया जा रहा है.

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के 9 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं.
जमशेदपुर एसपी कौशल किशोर ने बताया कि सभी मोटर साइकिल जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे.
इसके अलावा कुछ मोटरसाइकिल पड़ोसी जिला सरायकेला से भी चुराए गए थे.
उन्होंने बताया कि इनके द्वारा चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने का नया रुख अख्तियार किया है.
जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

एसएसपी ने बताया कि गिरोह द्वारा चुराए गए बाइक से मिलते- जुलते नंबर का ऑनर बुक बनाकर
उसे बंधक रखकर मोटी रकम की उगाही की जाती है.
उन्होंने बताया की गिरफ्त में आया विजय मुखी शातिर हिस्ट्रीशीटर है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है.
लोहरदगा Police को मिली बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश

















