वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार, कई सामान बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के मास्टरमाइंड सहित तीन चोर को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार चोर के पास से गैस कटर, टायर सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.

बताते चलें कि बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सुनसुनिया गेट के समीप 14 दिसंबर के दिन अज्ञात चोरों ने एक टेलर को उड़ा लिया था. इस मामले में स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया और 4 चोर को गिरफ्तार किया.

बताया जाता है कि यह चारों वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों चोर टेलर को कटिंग कर उत्तर प्रदेश भेज रहा था, तभी पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चारों चोर से पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है. इससे पहले भी गिरोह का मास्टरमाइंड जेल जा चुका है. गिरफ्तार चोर के पास से टेलर कटिंग करने का गैस कटर, टायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह के सदस्य कहां-कहां पर सक्रिय है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

चोर गिरोह के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जगहों से तीन चोर गिरफ्तार

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...