वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर पटना में पान बुनकर रैली, दिखेंगे भाजपा के कई दिग्गज नेता

पटना : पान (तांती) बुनकर महासंघ 25 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई जयंती धूमधाम से मनाने जा रही है। इस मौके पर पटना के बापू सभागार में पान बुनकर रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रदेश के सभी जिलों से 30 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए पान (तांती) बुनकर महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण दास तांती ने कहा कि 25 नवम्बर 2023 को दिन शनिवार, समय 10.30 बजे बापू सभागार, गांधी मैदान पटना में वीरांगना झलकारीबाई जयंती का आयोजन किया गया है। इस जयंती समारोह में भाजपा प्रदेश और केन्द्र के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी तांती ने कहा कि इस रैली की तैयारी के लिए प्रत्येक जिले में 11 सदस्यीय कमिटी बनाई गयी है जो प्रत्येक पंचायत तथा ब्लॉक पर लोगों को इस अभियान से जोड़ने का काम करेगी। इसके अलावा प्रदेश में भी 30 सदस्यीय टीम बनाई गई जो सभी जिलों का प्रवास कर जिला टीम से लगातार संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज की संख्या तो राज्य में बड़ी है लेकिन आज राजनीति में उसे हिस्सा नहीं मिल सका है।

उन्होंने कहा कि इस रैली में करीब 30 हजार लोग बिहार के 38 जिलों से भाग लेंगे और विश्व के नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करेंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही सरकार सभी वर्गों और जातियों को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए बुनकर समाज को संदेश देने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पान बुनकर समाज का साथ भाजपा को बराबर मिलता रहा है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...