नौबतपुर में भीषण सड़क हादसा, ब्रेजा व बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचौल गांव के पास एनएच-131G बिहटा-सरमेरा पथ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौबतपुर उतरी की जिला पार्षद की ब्रेजा कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

Naubatpur Maut 1 22Scope News

सड़क हादसा – घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया

मृतक की पहचान लोदीपुर, नौबतपुर निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान निजामपुर नौबतपुर निवासी हिमांशु कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बिंदेश्वरी ठाकुर रिश्ते में हिमांशु कुमार के जीजा लगते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का लिया जायजा

सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Naubatpur Maut 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना सिटी में दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, वारदात CCTV में कैद…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bank Strike: झारखंड में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल,...

 झारखंड में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। चौथा शनिवार और रविवार के कारण 26 से 30 सितंबर तक शाखा आधारित...

Jharkhand Weather: 16 जिलों में भारी बारिश का Alert, रांची समेत...

 बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से झारखंड का मौसम बदल गया है। 23 सितंबर को 16 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात...

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...