मुखिया के बंद पड़े घर में 30 लाख की चोरी

नालंदा : बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरनगर मोहल्ले में बंद पड़े मकान को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है। घटना का खुलासा मंगलवार की सुबह हुई है। चोरी की घटना अनिल कुमार उर्फ रामचन्द्र प्रसाद के घर में हुई है। अनिल कुमार उर्फ रामचंद्र प्रसाद बिंद प्रखण्ड के कथराही पंचायत के मुखिया हैं। घटना के संबंध में मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर 17 तारीख को सपरिवार गांव चले गए थे।

मंगलवार की सुबह उन्हें किराएदार के द्वारा मालूम चला कि उनके घर के फ्लैट में चोरी हो गई है। इसके बाद सूचना पाकर वे गांव से शहर वाले घर लौटे। जहां देखा कि कमरे के अंदर डोरवेल, अलमीरा के ताले तोड़कर बदमाशों के द्वारा करीब 64 हजार नगद और 25 से 30 लाख के जेवरात की चोरी कर ली गई है। चोरी का खुलासा मंगलवार की सुबह हुई जब किराएदार छत पर कपड़ा पसारने गया। तब उसने देखा कि मकान मालिक के फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद इस बात की सूचना अनिल कुमार को दी गई। बदमाश गलियारे से छत पर चढ़ आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

हैरत की बात है कि एक ही घर में ऊपर तल्ले पर चोरी होती रही और किराएदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...

Saraikela News: कपाली गोलीकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले में कपाली गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अफ़सर नवाज़ की हत्या की कोशिश में...

खलारी: अवैध बालू से भरा वाहन पकड़ा गया, फिर मचा चेक...

खलारी: मंगलवार शाम CCL के NK और पिपरवार इलाकों में मौजूद KDH चेक पोस्ट पर अवैध रेत ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई के...

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img