चैती छठ के दिन ताला बंद घर में चोरी, कीमती सामान लेकर भागे चोर

पटना : राजधानी में चोरों ने छठ पर्व में सम्मिलित होने गए ताला बंद घर को निशाना बना लाखों के कीमती सोने और चांदी के आभूषण, कैश और समान के चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। ताजा मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर गोकुल पथ स्थित मकान का है जहां चोरी की घटना हुई है। सोमवार की सुबह घर के सदस्य चैती छठ पर्व की सुबह के लिए दीघा गंगा घाट पर अर्घ्य देने पूरे परिवार के साथ गए थे।

आपको बता दें कि चोरी की वारदात शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पटेलनगर गोकुल पथ में रहने वाले झारखंड से रिटायर डीवीसी अरुण कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना हुई है। दरअसल, रिटायर्ड डीवीसी अरुण कुमार सिंह अपने पुत्र एयरफोर्स से रिटायर्ड प्रशांत कुमार सिंह के साथ रहते हैं। दीघा घाट से छठ पर के उदयमान सूर्य की उपासना कर वापस घर पहुंचने पर घर के बाहर लटके रस्सी को देखने चाैक गए। एक सप्ताह पहले आगरा एयरफोर्स से रिटायर्ड प्रशांत कुमार घर आए थे।

उन्होंने बताया कि घर के मुख्य दरवाजा में सेंटर लॉक लगा है जिसे चोर तोड़ नहीं पाए इसलिए रस्सी के सहारे बालकनी से घर के अंदर दाखिल हुए और लगभग 25 लाख के सोने चांदी के आभूषण और साढ़े चार लाख कैश अलमारी का लॉक तोड़कर ले भागे है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की संख्या दो से अधिक होगी फिलहाल घटना की सूचना पीड़ित ने पहले डायल 112 पर जानकारी दी। जिसके बाद शास्त्रीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है। ऐसे में चोरी की घटना का वक्त सोमवार की अहले सुबह चार बजे के बाद का बताया जा रहा है। जब सभी परिवार के सदस्य चैती छठ पर्व के सूर्य उपासना के लिए गंगा घाट गए थे। फिलहाल मामले की पड़ताल जारी है।

चोरी मामले का पटना पुलिस ने किया खुलासा

खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने खुसरूपुर इलाके में चाय पत्ती कारोबारी से दिनदहाड़े सड़क पर दो लाख रुपया लूट मामले का उद्वेदन कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि लूट के 59 हजार घटना में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल समेत कई चीजे बरामद कर ली गई हैं। तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों में से एक अपराधी अंगेश कुमार का पुराना अपराधी के इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न स्थानों में 15 संगीन मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : पटना के पॉश इलाके में चोरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...