रेलवे ड्राइवर के घर में हुई चोरी, बदमाशों ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ

नालंदा : नालंदा में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले का है। चोरी की घटना जितेंद्र कुमार के घर में हुई है। पीड़ित घर की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग सो गए थे। तभी अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। स्टोरवेल के अंदर रखें पर्स से करीब 80 हजार रुपए, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र एवं बच्चें के गले का भी एक लॉकेट बदमाशों के द्वारा चोरी कर ली गई।

बदमाश इतने शातिर थे की चोरी की भनक घर में सोए सदस्यों को नहीं लगी। छत के सहारे बदमाश घर में घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा शनिवार की सुबह हुई। जब घर के लोग नींद से उठे तो स्टोरवेल का दरवाजा खुला हुआ था। वहीं उसके अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

गृहस्वामी जितेंद्र कुमार भारतीय रेल में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना को घर में हुई चोरी की सूचना दी। सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामला सन्दिग्ध प्रतीत हो रहा है। किसी परिचित के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...