गोपालगंज में मृतकों के परिजनों से मिले भाजपा के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

गोपालगंज : गोपालगंज के पांच लोगों की संदिग्ध मौत मामले में मृतकों के परिजनों से भाजपा के छह सदस्यीय टीम बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बहराम पुर पहुंची। मृतकों के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बिहार भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी के नेतृत्व बैकुंठपुर प्रखंड के बहरामपुर गांव में मृतकों के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने परिजनों से मिले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी पूर्व सांसद विधान पार्षद जनक राम, विधान पार्षद राजीव कुमार, विधायक कुसुम देवी और विधायक जनक सिंह शामिल हुए।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी प्राप्त की। वहीं मृतक की पत्नी कविता देवी ने कहाकि 16 नवम्बर को बहरामपुर गांव निवासी ज्योति राय के बेटा कृष्णा राय ने बहला फुसला कर मेरे पति को जहरीली शराब पिला दिया। जिससे मेरे पति की आंख की रौशनी जाने लगी। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए दीघवा-दुबौली ले गए, वहां हालत ज्यादा खराब होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए। जहां 20 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मेरे ही परिवार के सुरेश राम तथा सुनील राम भी उसी जहरीली शराब पीड़ित है। जिसमें से सुरेश राम कि भी मौत हो चुकी है। जबकि सुनील राम जीवन मौत से जूझ रहे है।

वहीं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी जनक राम ने कहा कि मृतक टिंकू की मां और उसकी पत्नी के बयान दे रही है कि उनके पति की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है। लेकिन यहां के पुलिस प्रशासन के लोग दबाने में लगा हुआ है। यहां के पुलिस प्रशासन जबदस्ती पीड़ित परिवार के बयान को बदलने के लिए दबाव डाल रही है। उन्होंने कहा की मेरा मांग है कि दारू माफियाओं पर एफआईआर हो कार्रवाई हो और मृतक परिवार को 20-20 रुपए लाख मुवाजा दें।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...