Bokaro: विस्थापित युवक की मौत के बाद प्रदर्शन हुआ उग्र, तीन हाइवा को किया आग के हवाले

Bokaro: आंदोलन के दौरान विस्थापित युवक की मौत के बाद अब विस्थापितों का आक्रोश देखने को मिल रहा है, जहां तीन हाइवा को जलाया गया। प्रदर्शनकारी बोकारो की एडीएम बिल्डिंग का घेराव किया हुआ है। डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे हैं। नयामोड़ से सेक्टर 4 जानेवाली सड़क को जाम किया गया है। लक्ष्मी मार्केट दुकानों को भी बंद कराया गया है। वहीं बोकारो जेनरल अस्पताल में भी गहमा गहमी देखने को मिल रही है, जहां जिले के अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।

Bokaro: मौके पर विधायक जयराम महतो भी पहुंचे

इस दौरान डुमरी के विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे और प्लांट का मुख्य गेट को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। यह मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। वहीं जयराम महतो का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विस्थापित से किए गए वादा को अब मैनेजमेंट भूल रहा है, जहां प्लांट लगाने के समय विस्थापितों को नियोजन देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि अब सड़क पर उतरने की बारी है।

Bokaro: विस्थापित युवक की मौत

बताते चलें कि विस्थापित आज सुबह से बोकारो स्टील प्लांट की एडीएम बिल्डिंग के पास आंदोलन कर रहे थे, जहां पहले से तैनात सीआईएसएफ जवान के द्वारा लाठियां चलाईं गई, जिससे एक विस्थापित युवक की मौत हो गई है। इसके बाद ये हंगामा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि विस्थापितों ने कई जगह आग लगा दी है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...