एक साथ झारखंड के 6 जेलरों का तबादला, प्रमोद कुमार बने रांची जेलर

रांचीः राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा के जेलर मोहम्मद नसीम खान का तबादला कर दिया गया है। उनका तबादला रांची से पलामू के केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर भेजा गया है। अब रांची के बिरसा मुंडा कारागार नए जेलर प्रमोद कुमार को नया जेलर बनाया गया है। प्रमोद कुमार इससे पहले केन्द्रीय कारा गिरिडीह में पद्स्थापित थे।

ये भी पढे़ं- विधानसभा स्थापना दिवस पर CM Hemant का दिखा दार्शनिक अंदाज, पक्ष – विपक्ष दोनों के लिए कहा…..

ईडी की रडार पर थे नसीम खान

मालूम हो कि मोहम्मद नसीम ईडी की रडार पर है। उनपर जेल में बंद प्रेम प्रकाश तथा अन्य अपराधियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर ईडी ने नसीम खान को समन भी भेजा था। ईडी की रडार में आने के बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि नसीम का बहुत जल्द तबादला कर दिया जाएगा।

जाने कौन कहां गया

सुबोध कुमार पांडेय को केन्द्रीय कारा गिरिडीह जेल का सुपरीटेंडेंट बनाया गया है। जबकि अजय कुमार श्रीवास्तव को मंडल कारा गढ़वा का जेलर नियुक्त किया गया है। रामाशंकर प्रसाद को केन्द्रीय कारा दुमका जेल का जेलर बनाया गया है, जबकि धर्मशीला देवी को केन्द्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर का जेलर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढे़ं – गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, कई अधिकारी हुए शामिल

Jamshedpur Road Condition: जमशेदपुर में विकास के दावों की खुली पोल!...

Jamshedpur Road Condition: पूर्वी सिंहभूम में कुदादा-तूरामडीह को तालसा गांव से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को काफी...

JMM Membership Drive Sariya: शत्रुधन प्रसाद मंडल के नेतृत्व में झामुमो...

JMM Membership Drive Sariya: सरिया ब्लॉक की कुसमाडीह पंचायत के अंतर्गत आने वाले कसियाडीह टोला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से सदस्यता अभियान...

Dhanbad Underpass Waterlogging: बारिश के बाद NH-32 पर अफरा-तफरी, जान जोखिम...

Dhanbad Underpass Waterlogging: ज़िले में मॉनसून की भारी बारिश के बाद, बाघमारा में कतरास लिलोरी मंदिर के पास स्थित बोकारो-राजगंज NH-32 रेल अंडरपास में बहुत...