रांची. गढ़वा के जेलर अंजय श्रीवास्तव को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची का नया जेलर बनाया गया है.
इस संबंध में कारा निरीक्षणालय ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है. अंजय श्रीवास्तव को गढ़वा जेल से शनिवार को विरमित कर दिया जायेगा.
श्री श्रीवास्तव इससे पहले जमशेदपुर के साकची जेल के बड़ा बाबू थे. इसके बाद घाघडीह जेल के असिस्टेंट जेलर और जेलर रहे. वह गिरिडीह और खूंटी जेल के भी जेलर रहे हैं.







