राऊरकेला से टाटानगर के बीच मेमू ट्रेन की शुरुआत, लोगों ने गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

चाईबासाः चक्रधरपुर रेल मण्डल के राऊरकेला से टाटानगर तक आज से नई मेमू पैसेंजर ट्रेन शुरू हुई। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र को लोगों ने इस दौरान ट्रेन का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।

काफी लंबे समय से थी मांग

मालूम हो कि इस रुट पर बहुत पहले से ही मेमो ट्रेन की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा के बाद रेलवे ने यहां की जनता की फरियाद सुन ली। जिसके बाद चक्रधरपुर रेल मण्डल के द्वारा आज इस मेमो ट्रेन की शुरुआत की गई।

ये भी पढ़ें- बीसीसीएल प्रबंधन पर जमीन हड़पने का आरोप, आदिवासी दम्पत्ति ने तीर-धनुष के साथ खोला मोर्चा

इस रुट पर यात्रियों की काफी जनसंख्या तथा जमशेदपुर के टाटा स्टील को राउरकेला के सेल सिटी से जोड़ने के लिए भी यह ट्रेन वरदान साबित हुआ है। आज सुबह से ही राऊरकेला से टाटानगर तक आ रही इस ट्रेन का मनोहरपुर से चक्रधरपुर तक जगह-जगह विभिन्न स्टेशनों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...