टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस समेत टाटानगर से हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, कई के रुट बदले

रांचीः दक्षिण पूर्व रेल मंडल ने टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस समेत टाटानगर से हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत संतरागाछी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू किया गया. जिसके लिए पावर ब्लॉक किया गया है. इस कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है. साथ ही कई ट्रेनों के रुट बदले हैं.

रद्द की गई ट्रेनेः

  • 18014/18012 बोकारो स्टील सिटी/चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 10 जून 2023 को रद रहेगी.
  • 18011/18013 हावड़ा-चक्रधरपुर/बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस 12 जून 2023 को रद रहेगी.
  • 12813/12814 हावड़ा-टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस 11 जून 2023 को रद रहेगी.
  • 08695 बोकारो स्टील सिटी-रांची स्पेशल ट्रेन 12 जून को रद रहेगी.

ट्रेनों का पुनर्निर्धारणः

  • 12860 हावड़ा-सीएसएमटी (मुंबई) गीतांजलि एक्सप्रेस 11जून को हावड़ा से 14:05 बजे के बजाय 16:05 बजे छूटेगी.
  • 12810 हावड़ा-सीएसएमटी (मुंबई) मेल 11जून को 19:50 बजे के बजाय और 12 जून को 00:20 बजे हावड़ा से छूटेगी,
  •  12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 11 जून को 22:10 बजे के बजाय 12 जून को 01:10 बजे हावड़ा से छूटेगी.
  • 12245 हावड़ा-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु दुरंतो एक्सप्रेस 11 जून को 10:50 बजे के बजाय 15:50 बजे हावड़ा से खुलेगी.

ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशनः

  • 18004 आद्रा-हावड़ा शिरोमणि एक्सप्रेस 11 जून को शुरू होने वाली यात्रा खड़गपुर में समाप्त होगी.
  • 18003 हावड़ा-आद्रा शिरोमणि एक्सप्रेस, जो 11 जून को शुरू होगी, खड़गपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.

चक्रधरपुर रेल मंडल में भी पावर ब्लॉकः

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आसनबोनी और गोविंदपुर स्टेशनों के बीच प्रस्तावित सामान्य ऊंचाई वाले सबवे पर रिलीविंग गर्डर को लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेन रद्द किए गए हैं.

रद्द की गई ट्रेनेंः

  • 8055/08056 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.
  • 08071/08072 खड़गपुर-तारानगर-खड़गपुर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.
  • 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.
  • 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.

ट्रेनों का पुनर्निर्धारणः

  • 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 11जून को 05:15 बजे के बजाय 08:15 बजे टिटलागढ़ से छूटेगी.

ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशनः 

  • 08173 आसनसोल-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को शुरू होने वाली यात्रा पुरुलिया में समाप्त होगी.
  • 08174 टाटानगर- आसनसोल पैसेंजर स्पेशल 11 जून को पुरुलिया से शुरू होगी.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...