Advertisment

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़, नई Daily Train की मांग तेज

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई ट्रेन की मांग तेज।


South India Train Rush रांची: झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि Hatia Bengaluru Express, Dhanbad Alappuzha Express समेत अधिकांश ट्रेनों में अगले 25 से 30 दिनों तक लंबी वेटिंग चल रही है। कई तारीखों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और साप्ताहिक ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।

रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्लीपर कोच की स्थिति जनरल डिब्बे जैसी हो गयी थी। यात्री ठसाठस भरे थे और कई लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। भारी भीड़ के कारण कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ भी नहीं सके। रिजर्वेशन कोच में भी एक सीट पर तीन-तीन लोग बैठे नजर आए।

South India Train Rush: वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी भीड़

झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर महीने रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों मरीज इलाज के लिए Christian Medical College Vellore और अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करते हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र Bengaluru, Chennai और Hyderabad में पढ़ाई कर रहे हैं। निजी कंपनियों में नौकरी और रोजगार की तलाश में मजदूरों का पलायन भी लगातार बढ़ रहा है। ट्रेनों की सीमित संख्या के कारण दक्षिण भारत रूट पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

South India Train Rush: इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग

  • धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस में चेन्नई के लिए फर्स्ट और सेकेंड एसी में 1 जून तक सीटें रिग्रेट
  • हटिया-बेंगलुरू वीकली एक्सप्रेस में वेल्लोर के लिए 11 जुलाई तक थर्ड एसी में वेटिंग
  • धरती आबा एक्सप्रेस में 6 जुलाई तक लंबी प्रतीक्षा सूची
  • हटिया-बेंगलुरू एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग

यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में चढ़ने तक के लिए मारामारी की स्थिति बन रही है। कई लोग घंटों पहले स्टेशन पहुंचने के बावजूद सीट नहीं पा रहे हैं।


Key Highlights

  • दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में 25 से 30 दिन तक लंबी वेटिंग

  • वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी

  • धनबाद-एलेप्पी और हटिया-बेंगलुरू ट्रेनों में भारी भीड़

  • यात्रियों ने नई डेली ट्रेन और अतिरिक्त फेरे की मांग की

  • रेलवे बोर्ड को नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया


South India Train Rush: नई ट्रेन और फेरे बढ़ाने की मांग

Jharkhand Passengers Association के प्रदेश सचिव प्रेम कटारूका ने कहा कि रांची से दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों की संख्या काफी कम है और जो ट्रेनें चल रही हैं, उनकी स्थिति बेहद खराब है। एसोसिएशन लगातार ट्रेनों की संख्या और फेरे बढ़ाने की मांग कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजा गया है और सांसदों से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। वहीं जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि हर महीने हजारों लोग दक्षिण भारत जाते हैं, इसलिए रांची से एक अतिरिक्त डेली ट्रेन शुरू करने की मांग की गयी है।

South India Train Rush: रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची से नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जा सकता है।

Highlights

Rohini Illegal Mining Network: रोहिणी में अवैध बिजली नेटवर्क ध्वस्त, CISF...

Rohini Illegal Mining Network, खलारी: डकरा-खलारी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और चोरी के खिलाफ CISF का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को रोहिणी...

Dumariya CHC Inspection: डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन पर...

Dumariya CHC Inspection, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने पुराने पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...

12th Wage Agreement Coal Workers: धनबाद में अखिल भारतीय खदान मजदूर...

12th Wage Agreement Coal Workers: कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की ओर से मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया...