धर्म की रक्षा करना हर एक सनातनियों का कर्तव्य : देवकीनंदन ठाकुर

Report : रेवती रमण –पलामू

देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधे-राधे से गूंजा हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र.

मेदिनीनगर (पलामू) : धर्मो रक्षति रक्षित:। धर्म की रक्षा करना हर एक सनातनियों का कर्तव्य है।

धर्म की रक्षा करने वालों की रक्षा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण जी करते हैं।

पत्रकार, कलाकार व राजनीतिज्ञ सभी का कर्तव्य है धर्म की रक्षा करना।

उक्त बातें श्रीमद् भागवत पुराण कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कही।

2 34 22Scope News

वे बुधवार को स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी में परशुराम युवा वाहिनी के नेतृत्व में आयोजित

श्रीमद् भागवत पुराण कथा के प्रथम दिन कथा वाचन कर रहे थे।

श्री देवकीनंदन ने श्रीमद् भागवत पुराण के प्रथम श्लोक सच्चिदानंद रुपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय

नुमः का वाचन करते हुए कहा कि सच्चिदानंद स्वरुप भगवान श्री कृष्ण को हम नमस्कार करते हैं जो इस जगत की

उत्पत्ति, स्थिति और विनाश हेतु तथा आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक तीनों प्रकार के तापों का नाश करने वाले

हैं। कहा कि व्यक्ति का आनंद, ज्ञान व सत्ता सीमित है।

3 10 22Scope News

लेकिन ठाकुर जी का असीमित। मनुष्य अपने कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत पुराण की कथा सुने, सद्गति मिलेगी।

सही तरीके से सुखी रहने के लिए ठाकुर जी के दल में आना पड़ेगा तो व्यक्ति सभी दलदलों से मुक्त हो जाएगा।

कहा कि कोई बोलने से हिंदू नहीं कहलाएंगे व्यवहार में झलकना चाहिए।

धर्म की रक्षा करना हर एक सनातनियों का कर्तव्य : देवकीनंदन ठाकुर

4 4 22Scope News

पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं से पूछा कि आप सभी सच्चे हिंदू हैं अथवा नकली।

माथे पर ना तिलक है ना शिखा। हाथों में कलावा नहीं। कहा कि आजकल के बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं।

उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। बच्चों को गुड-मॉर्निंग, गुड -नाइट नहीं सिखलाएं।

पुत्रियां माता-पिता को हाथ जोड़कर नमस्कार करें व पुत्र साष्टांग दंडवत करें।

किसी भी बुराई के आगे नहीं, बच्चे अपने माता-पिता के चरणों में झुकें। भूखे को भोजन, प्यासे को पानी पिलाएं।

अपने सनातन के प्रति रिस्पेक्ट रखें। ठाकुर जी से अपनी सारी बातें कहें।

सत्कर्म की पूंजी कमाएंगे तो बैकुंठ धाम को प्राप्त करेंगे।

कहा कि वे आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत देवकीनंदन ठाकुर ने भगवान गणेश व श्रीमद् भागवत गीता का पूजन कर किया।

मुख्य यजमान प्रभात रंजन पांडेय व रंजना पांडेय, शैलेश दुबे व सुनीता दुबे आदि ने भागवत भगवान की है आरती,

पापियों को तारती है आरती… बोल के साथ किया।

आशीष भारद्वाज ने देवकीनंदन ठाकुर के किए गए कार्यों से उनका परिचय कराया।

यज्ञ के संरक्षक अर्जुन पांडेय व उषा पांडेय ने देवकीनंदन ठाकुर का स्वागत किया।

अर्जुन पांडेय की पुत्रवधू संजना पांडेय ने कहा कि देवकीनंदन ठाकुर जी ने पलामू की धरती को पावन किया है।

उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा करने व युवा पीढ़ी को धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक करने के

लिए देवकीनंदन ठाकुर जी के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन विष्णु शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने राधे-राधे का जयकारा लगाया।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

 

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...