सर्दियों में भी नहीं पडे़गें बीमार, अगर करेंगे इन देशी चीजों का सेवन

रांचीः जैसे-जैसे नवंबर की महीना बीत रहा है वैसे-वैसे कड़ाके की ठंड और भी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिसंबर और जनवरी के महीने में तो ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। दिसंबर से जनवरी महीने के बीच में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इससे बचने के लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं ताकि ठंड में भी गर्मी का भी एहसास हो सके। पर फिर भी इस ठंड में लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। तो चलिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिससे कि आप इस कांपते हुए मौसम में भी गर्मी का मिलती रहे-

गुड़: गुड़ खाने में जितनी टेस्टी है उतनी ही शरीर के लिए फायदेमंद भी है। अभी के समय में भी आधे से ज्यादा बिमारियों का इलाज तो गुड़ से ही किया जाता है। इसके सेवन करने से शरीर को खूब ताकत मिलती है उसके साथ ही इससे सेवन से शरीर को गर्मी भी मिलती है। गुड़ आयरन से भरपूर होता है जिसके कारण यह ठंड में भी गर्मी का एहसास दिलाता है।

गुड़ 22Scope News

ये भी पढे़ें- सिमडेगा में डीआरडीए डायरेक्टर ने दी अबुआ आवास योजना की जानकारी

देसी घी: ठंड में देशी घी तो हर किसी को खाना चाहिए। घी में फैटी एसिड पाया जाता है जिसके कारण शरीर का टेंपेरेचर सही रहता है और उसके साथ ही बॅाडी गर्म रहती है जिसके कारण हमें ठंड महसूस नहीं होती है। घी हमारे इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद होती है और इसके साथ ही शरीर मजबूत होती है।

सरसों: सरसो एक अत्यंत ही जरुरी तेल है। इसका उपयोग आदिकाल से ही शरीर को निरोग बनाने के लिए किया जाता आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ने पर मां अपने बच्चों को सरसो का तेल ही लगाती है। सरसो का तेल शरीर को तुरंत बूस्ट करता है और शरीर को गर्मी प्रदान करता है। इसमे प्रतिरोधक क्षमता काफी होती है जिसके कारण यह हर रोग से लड़ने में भी सक्षम होती है।

शहद 1 22Scope News

ये भी पढे़ें- लखीसराय गोलीकांड : विजय सिन्हा ने कहा- उच्च स्तरीय जांच से क्यों भाग रही है सरकार

सफेद और काले तिल: तिल अत्यंत ही गर्म चीज माना जाता है। तिल शरीर के कई रोगों से भी लड़ने में कारगर साबित होती है। इसकी गर्म तासीर शरीर को बहुत गर्म रखती है। तिल से बनी हुई कई चीजें जैसे तिल की मिठाई, तिल का लड्डू आदि भी बाजार में आसानी से मिल जाती है इसके सेवन करने से भी शरीर गर्म और मजबूत बना रहता है।

दालचीनी: दालचीनी शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। दालचीनी का सेवन करने से शरीर में खाना सही तरीके से पचता है इसके साथ ही शरीर का मेटाबॅालिज्म भी बूस्ट होती है। यदि इस सर्दियों के मौसम में खांसी हो जाए तो दालचीनी का सेवन करे। इससे खांसी बहुत जल्द ठीक हो जाएगी। यह शरीर को बहुत गर्म भी रखती है।

दाल चीनी 22Scope News

शहद: शहद के सेवन भर से शरीर तंदुरुस्त बन जाता है इसके साथ ही इससे शरीर को गर्माहट भी मिलती है। शहद कई तरह की बिमारियों से दूर रखती है इसके साथ ही इससे शरीर को बहुत एनर्जी भी मिलती है। इस कड़ाके की ठंड में सर्दी-जुकाम होने पर इसके सेवन से काफी आराम मिलता है। गले की खराश के लिए भी यह काफी मददगार साबित होता है।

सहद 22Scope News

ये भी देखें- रांची में दो दिनों तक सजेगा ट्राईबल यूथ फेस्टिवल, दूसरे राज्यों के इंडीजीनस समाज के लोग होंगे शामिल

केसर: केसर की तासीर हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यदि इस ठंड के मौसम किसी को सर्दी-खांसी हो जाए तो उसे गर्म दूध में केसर उबालकर पीने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। जिसके कारण सर्दी-खांसी चंद घंटों में ही गायब हो जाती है।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...