कुएं से मिला युवक का शव, नशे की हालत में गिरने का आशंका

धनबादः सदर थाना क्षेत्र में दामोदरपुर डैम ग्राउंड में स्थित सरकारी कुआं में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले विशाल पासवान (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह मोहल्ले के कुछ लोग कुआं पर पानी लेने पहुंचे थे। लोगों ने देखा कि एक शव कुएं में तैर रही है।

ये भी पढ़ें- औचक टिकट चेकिंग अभियान से बेटिकट यात्रियों में मची हड़कंप

लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी। उन्होंने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

कुआं2 22Scope News

शुक्रवार को ही मृतक के बहन की शादी हुई थी

घटना के संबंध में गांव के उप मुखिया राजेश शर्मा ने बताया कि युवक के घर में शुक्रवार की रात को बहन की शादी थी। बहन की शादी कोयला नगर स्थित नेहरू काॅम्पलेक्स में किया गया। इधर इसका शव कुएं से पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, आखिर किन वजहों से उनकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- नीतीश-तेजस्वी करेंगे अस्पताल का शिलान्यास, लेकिन क्रेडिट को लेकर NDA-महागठबंधन में घमासान

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हांसदा ने बताया कि युवक बगल के ही रहने वाला है। अक्सर नशे की हालत में कुएं के पास बैठा करता था। आशंका जताई जा रही है कि कल भी वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा होगा और अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी।

पुलिस जुटी जांच में

धनबाद पुलिस के टिंकू कुमार ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दामोदरपुर में एक कुएं में शव देखने को मिला है। जिसकी सूचना पर पहुंचने के बाद एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जारी है, वहीं यह घटना कैसे घटी इसकी भी जांच की जा रही है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...