धनबाद – दामोदरपुर में कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 मिला युवक का शव

Report : Raj Kumar Jaiswal

Dhanbad : मिला युवक का शव – धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में दामोदरपुर डैम ग्राउंड में स्थित

सरकारी कुआं में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया.

युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले विशाल पासवान (25 वर्षीय) के रूप में हुई है.

शनिवार की सुबह मोहल्ले के कुछ लोग कुआं पर पानी लेने पहुंचे थे.

लोगों ने देखा कि एक शव कुएं में तैर रही है.

लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी, उन्होंने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस दी.

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

घटना के संबंध में गांव के उप मुखिया राजेश शर्मा ने बताया कि युवक के घर में शुक्रवार की रात को बहन की शादी

कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स में किया गया. इधर इसका शव कुएं से पाया गया.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, आखिर किन वजहों से उनकी मौत हुई है.

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हंसदा ने बताया कि युवक बगल के ही रहने वाला है.

अक्सर नशे की हालत में कुएं के पास बैठा करता था.

कुएं से मिला युवक का शव
 मिला युवक का शव
मिला युवक का शव

आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि कल भी वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा होगा

और अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी.

धनबाद पुलिस के टिंकू कुमार ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा सूचना प्राप्त

हुआ कि दामोदरपुर में एक कुएं से शव देखा जा रहा है.

जिसकी सूचना पर पहुंचने के बाद एक युवक का शव बरामद किया गया.

शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जारी है.

वहीं यह घटना कैसे घटी इसकी भी जांच की जा रही है.

Chas : 16 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...