लापता नाबालिग बच्ची का शव कुएं से पुलिस ने किया बरामद

पटना सिटी : राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव से लापता सात साल की नाबालिग बच्ची का शव पुलिस ने गांव के कुएं से संदिग्ध स्थिति में गुरुवार की शाम बरामद कर लिया है। पुलिस ने कुएं के नजदीक से शराब, बीयर की बोतलें, चखना और फूल बरामद किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में लापता नाबालिग बच्ची का शव कुएं से पुलिस ने किया बरामद को कुएं से निकाला और मौके पर डॉग स्क्वायडन और एसएफएल टीम को बुलाया है। पटना क़े फतुहा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना क़े दीदारगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव की रहने वाली चंद्रमणि कुमार की सात वर्षीय पुत्री शीशा कुमारी उर्फ प्रिया कुमारी 27 दिसंबर बुधवार की शाम घर से खेलने गई थी।

इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रिया कुमारी का कोई सुराग नहीं मिला तो गुरुवार की सुबह परिजनों ने पटना क़े दीदारगंज थाने में प्रिया कुमारी के लापता होने का मामला दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम निजामपुर गांव के कुएं के नजदीक किसी व्यक्ति ने एक शव देखा। शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दीदारगंज थाने को दी।

लापता नाबालिग बच्ची का शव कुएं से पुलिस ने किया बरामद

बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से निकला। शव की पहचान चंद्रमणि कुमार की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी में मच गया। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सियाराम यादव ने बताया कि गांव के एक कुआं जिससे लोग खेती का काम किया करते हैं उस कुएं में प्रिया कुमारी का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि कुआं की गहराई लगभग 30 फीट के आसपास है और उसमें पानी भरा हुआ था।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...