राजधानी में हुआ झारखण्डी जतरा समिति का महाजुटान, अन्तु तिर्की बने अध्यक्ष

रांचीः आज राजधानी रांची के मोराबादी स्थित निलाम्बर पिताम्बर पार्क में झारखण्डी जतरा महाजुटान की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अन्तु तिर्की ने की। बैठक में झारखण्डी जतरा महाजुटान का आयोजन आगामी 31 दिसम्बर को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव आया। इस झारखण्डी जतरा महाजुटान का मुख्य उद्देश्य झारखण्डी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज को बचाना है।

ये भी पढ़ें- विभिन्न मांगो को लेकर झारखण्ड लेबर यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन

इस अवसर पर सभी पर्व और त्योहारों के अवसर पर जतरा का आयोजन सभी गांव-गांव में किया जाता है। साल के अन्त में एक जगह सभी भाषा-भाषियों की गीत संगीत की प्रस्तुति की जाती है। पूरे झारखण्ड राज्य एवं पड़ोसी राज्यों की तमाम समितियों एवं खोड़हा दलों को झारखण्ड में एक साथ जुटा कर सम्मानित कर अपनी भाषा एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

अन्तु तिर्की बने अध्यक्ष

इस बावत झारखण्डी जतरा महाजुटान का केन्द्रीय समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अन्तु तिर्की को चुना गया। वहीं संरक्षक कुंवर सिंह पाहन, महेश महतो, रंजीत टोप्पो, हेमंत बारला, रमेश सिंह को चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष बलकु उरांव, अर्जन मुण्डा, रवि मुण्डा बनें, वहीं उपाध्यक्ष अमित मुण्डा, राकेश मुण्डा, मिथिलेश कुमार, महासचिव पंचम मुण्डा, सचिव निर्मल पाहन, सिकन्दर मुण्डा, विजय मुण्डा बने।

कोषाध्यक्ष का पद सुरज टोप्पो, अनिल कच्छप, राहुल वहीं सह सचिव कैलाश हेमरोम एवं मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहु चुने गए। साथ ही महिला विंग का गठन भी किया गया जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्रीमती राधा हेमरोम बनाई गई।

ये भी देखें- रामगढ़ में स्कूली छात्राओं से छेड़’खानी और मार’पीट को लेकर प्रतुल शहदेव ने क्या कहा, सुनिए

समिति की अगली बैठक 29 नवंबर को मोराबादी मैदान में की जाएगी। जहाँ विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श के बाद समिति का विस्तार भी किया जाएगा।

 

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...